के मांडल में विशाल रक्तदान शिविर, 200 यूनिट रक्त संग्रह

भीलवाड़ा, : बिसायती कम्युनिटी बोर्ड, जिला भीलवाड़ा के तत्वावधान में रविवार को रोशन नगर दरगाह, मांडल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 200 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो समाज सेवा और एकजुटता का एक प्रेरणादायी उदाहरण बना।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. मुस्ताक़ खान और रक्तमित्र समूह भीलवाड़ा के संस्थापक मुकीम खान उपस्थित रहे। बिसायती कम्युनिटी बोर्ड के संस्थापक अबरार अहमद ने कहा, "यह शिविर समाज की एकजुटता और इंसानियत की सेवा का बेहतरीन उदाहरण है।" वहीं, अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने इसे पूरी इंसानियत की सेवा करार देते हुए नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया। सह-संस्थापक सलीम बिसायती ने समाज को आपसी एकता का संदेश दिया।
शिविर में चिकित्सा सेवाएं राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय और अरिहंत हॉस्पिटल की मेडिकल टीमों द्वारा प्रदान की गईं।
महिलाओं की सक्रिय भागीदारी
शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज के सामने इंसानियत और हिम्मत की मिसाल पेश की।
आयोजन में योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में सलीम बिसायती, जानिशार, शाकिर बिसायती, वसीम मंसुरी, शाहरुख पटवा, महफुज अली, ओवेस कुरैशी, इमरान सहित पूरी टीम का योगदान सराहनीय रहा। यह आयोजन न केवल रक्तदान के महत्व को दर्शाता है, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा के प्रति समर्पण को भी उजागर करता है।
