संजय कॉलोनी में हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल भोजन-भंडारा*

भीलवाड़ा | भीलवाड़ा। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर के संजय कॉलोनी स्थित ब्राह्मणों की कुई के पास श्री गुरु बजरंग आशीर्वाद मंदिर में विशाल भोजन-भंडारा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कार्यक्रम 2 अप्रैल (गुरुवार) पूर्णिमा के दिन शाम 7:15 बजे से शुरू होगा।
कार्यक्रम में भोजन भंडारे की व्यवस्था रखी गई है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।
भंडारा समिति के अध्यक्ष प्रहलाद त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भोजन भंडारा सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित किया जाता है, जिसमें हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
व्यवस्थापक श्री गुरु बजरंगा आशीर्वाद मंदिर के संत काकाराम जानकारी देते हुए कहा की ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपील की जा रही है। वही काकाराम का कहना है की इस भोजन भंडारे का प्रसाद लेने से
भगवान का आशीर्वाद माना जाता है। इसे ग्रहण करने से श्रद्धा, सकारात्मक ऊर्जा और मन की शांति मिलती है। मान्यता है कि भंडारे का प्रसाद खाने से पुण्य मिलता है, क्योंकि यह सेवा और दान से जुड़ा होता है। भंडारे में सभी लोग बिना भेदभाव के एक साथ बैठकर भोजन करते हैं, जिससे भाईचारा और सामाजिक एकता भी बढ़ती है। यह कार्यक्रम समाज के सहयोग से होता है, इसलिए इसमें भाग लेने से सेवा भाव और अपनापन मजबूत होता है। प्रसाद ग्रहण करने से मन में संतोष और खुशी का अनुभव होता है, क्योंकि यह श्रद्धा और विश्वास से जुड़ा होता है। वही भोजन-भंडारे को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील भी की गई है।
