महुआ में हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न

महुआ में  हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न
X


आकोला (रमेश चंद्र डाड)महुआ कस्बे में सकल हिन्दू समाज, के तत्वाधान में कस्बे में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। सम्मेलन की पूर्व संध्या पर भव्य सुन्दरकाण्ड पाठ हुआ।रविवार को भव्य विशाल कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में हिन्दू समाज ने भाग लिया।

इसके पश्चात् आयोजित हिन्दू महासभा में पूज्य संत निर्मल राम जी महाराज मुख्य अतिथि रहे। मंच पर मुख्य वक्ता रविन्द्र झाजू एवं महिला प्रतिनिधि मिनाक्षी सोनी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में समस्त हिन्दू समाज के लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन अवसर पर भारत माता की सामूहिक आरती कर आयोजन का भावपूर्ण समापन किया गया।

Next Story