हूला हूप प्रतियोगिता का आयोजन 8 को

हूला हूप प्रतियोगिता का आयोजन 8 को
X

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा विधायक खेल विकास योजना के तहत 8 फरवरी, रविवार को शास्त्री नगर स्थित गर्ल्स कॉलेज के खेल मैदान में हूला हूप (रिंग घुमाओ) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

खेल विकास योजना के संयोजक शिक्षाविद् विवेक निमावत और अजीत जैन ने बताया कि प्रतियोगिता दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। प्रतिभागियों का पंजीयन दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच प्रतियोगिता स्थल पर किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक अभ्यास सत्र रहेगा, जबकि 3 बजे से 6 बजे तक प्रतियोगिता संपन्न होगी।

प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में मेडल, ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता की तैयारी के लिए खेल प्रशिक्षक मनीषा सोलंकी, कोमल शर्मा और पलक राजपूत द्वारा गत 20 जनवरी से बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Tags

Next Story