चारागाह भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

चारागाह भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
X

बैरां (भैरूलाल गुर्जर)। बनेड़ा उपखंड क्षेत्र की बरण ग्राम पंचायत में चारागाह भूमि पर धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। समस्त ग्रामवासियों ने विकास अधिकारी को रिपोर्ट सौंपकर इस अवैध गतिविधि पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।

प्रभावशाली लोगों पर मिलीभगत का आरोप

विकास अधिकारी को दी गई रिपोर्ट में ग्रामीणों ने बताया कि बरण ग्राम पंचायत के बनेड़ा रोड स्थित चारागाह भूमि पर पिछले कई दिनों से कुछ प्रभावशाली स्थानीय लोगों द्वारा अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से दिन-रात मिट्टी खोदी जा रही है, जिससे सरकारी भूमि गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है।

मवेशियों के चारे का संकट

ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस अवैध खनन को जल्द नहीं रोका गया, तो गांव की पूरी चारागाह भूमि नष्ट हो जाएगी। इससे भविष्य में पालतू जानवरों और मवेशियों के चरने के लिए जगह नहीं बचेगी, जिससे पशुपालकों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।

Tags

Next Story