भीलवाड़ा में महिलाओं ने श्रद्धा से की गोवर्धन पूजा, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
भीलवाड़ा हलचल । दीपावली के बाद बुधवार सुबह जिलेभर में महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से गोवर्धन पूजा संपन्न की। इस वर्ष दीपावली के अगले दिन भी अमावस्या तिथि रहने के कारण श्रद्धालु महिलाओं ने आज गोवर्धन पूजा की।
बड़े तड़के ही मोहल्लों और घरों के आगे महिलाओं ने **गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति बनाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने दीपक जलाए, मंगल गीत गाए और गोवर्धन की परिक्रमा करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना** की। कई स्थानों पर यह पूजा सामूहिक रूप से आयोजित की गई।
गोवर्धन पूजा का धार्मिक महत्व
शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड तोड़ने के लिए **गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाया था**, जिससे ब्रजवासियों को भारी वर्षा से बचाया गया था। इस घटना के प्रतीक रूप में आज भी भक्त गोवर्धन पूजा कर **प्रकृति की सेवा और संरक्षण का संदेश** देते हैं।
