सेवा कार्यों में राजस्थान मध्य प्रांत को राष्ट्रीय पहचान, देश का सर्वश्रेष्ठ प्रांत घोषित

सेवा कार्यों में राजस्थान मध्य प्रांत को राष्ट्रीय पहचान, देश का सर्वश्रेष्ठ प्रांत घोषित
X


भीलवाड़ा halchal। राष्ट्र सेवा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में लगातार सक्रिय राजस्थान मध्य प्रांत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रांत द्वारा वर्ष भर किए गए व्यापक और प्रभावी सेवा कार्यों के आधार पर इसे देश का सर्वश्रेष्ठ प्रांत घोषित किया गया है। इस घोषणा के बाद प्रांत से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने बताया कि इस उपलब्धि पर प्रांतीय कार्यकारिणी की ओर से सभी शाखाओं के दायित्वधारियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है जो निरंतर जमीनी स्तर पर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में जुटे रहे।

प्रांतीय पदाधिकारियों का कहना है कि सभी शाखाओं के बीच बेहतर समन्वय, अनुशासन और सेवा भावना के कारण ही राजस्थान मध्य प्रांत यह स्थान हासिल कर सका है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा से जुड़े अभियानों में प्रांत की सक्रिय भूमिका को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

राधेश्याम सोमानी ने कहा कि यह सम्मान प्रांत की जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी उसी ऊर्जा और समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी शाखाएं और कार्यकर्ता आने वाले समय में भी सेवा के इस संकल्प को और मजबूत करेंगे।

Next Story