प्रांतीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में 29 को

भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत की ओर से प्रांतीय राष्ट्रीय समूह गान, संस्कृत समूह गान एवं लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर को सुबह 8:30 बजे से नगर निगम परिसर स्थित महाराणा प्रताप सभागार में किया जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडानी ने बताया कि कार्यक्रम की आयोजक शाखा नेताजी सुभाष रहेगी। इसे लेकर शाखा के अध्यक्ष अमित काबरा, सचिव पंकज लोहिया, वित्त सचिव महेंद्र माहेश्वरी आदि जुटे हुए हैं।

क्षेत्रीय संपर्क सचिव एवं पर्यवेक्षक डॉक्टर संजीव भारद्वाज, प्रभारी सर्वेश विजय, सह प्रभारी राजेश चेचाणी, प्रांतीय महासचिव आनंद सिंह राठौड़ की उपस्थिति भी रहेगी। इसमें प्रांत की 6 जिलों की 22 शाखाएं भाग लेगी।

Next Story