चांदगढ़ भेरुनाथ मंदिर में मूर्ति स्थापना महोत्सव का शुभारंभ

चांदगढ़ भेरुनाथ मंदिर में मूर्ति स्थापना महोत्सव का शुभारंभ
X


आकोला( रमेश चन्द डाड)

चांदगढ़ गांव स्थित भेरुनाथ मंदिर में रविवार से मूर्ति स्थापना एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन की शुरुआत 101 कलश यात्रा के साथ की गई। कलश यात्रा मंदिर से रवाना होकर बनास नदी पहुंची, जहां से श्रद्धालुओं ने 101 कलशों में पवित्र जल भरकर पुनः मंदिर लाकर स्थापित किया।

इसके बाद 5 कुंडीय यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की गई। पांच दिनों तक जोड़े बैठकर विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। बीज के दिन विशेष पूजा-अर्चना एवं पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट की गई है तथा पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

Next Story