रामपुरिया के बासड़ा में श्री देवनारायण गौ सेवा संस्थान की 43वीं गौशाला का शुभारंभ

रामपुरिया के बासड़ा में श्री देवनारायण गौ सेवा संस्थान की 43वीं गौशाला का शुभारंभ
X


बागोर (बरदीचंद)। ग्राम पंचायत रामपुरिया के बासड़ा गांव में गौभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। टोंक निवासी महाराज गोपीलाल शर्मा जगदीश चोपड़ा के सानिध्य में 'श्री देवनारायण गौ सेवा संस्थान' की 43वीं नवीन गौशाला का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर महाराज श्री ने गौशाला स्थल पर ध्वजारोहण कर अपनी आस्था प्रकट की।

551 गौशालाओं का संकल्प और मौन व्रत

महाराज श्री ने संकल्प लिया है कि जब तक वे 551 गौशालाओं का लक्ष्य पूर्ण नहीं कर लेते, तब तक मौन व्रत धारण करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य गौमाता को 'राष्ट्रीय गौमाता' का दर्जा दिलाना है। उद्घाटन के पश्चात महाराज श्री ने गौशाला स्थल से लेकर बासड़ा स्थित श्री देवनारायण मंदिर तक दंडवत यात्रा की, जिसमें समस्त ग्रामीण उमड़ पड़े।

भामाशाहों ने खोला मदद का पिटारा

गौ सेवा के इस पुनीत कार्य में ग्रामीणों और भामाशाहों ने बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया:

उम्मेद सिंह राणावत (पूर्व सरपंच, गुंदली): 1,01,000 रुपये,श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट, बासड़ा: 1,00,000 रुपयेउदय लाल गुर्जर (कन्या खेड़ी): 51,000 रुपये,जिवराज गुर्जर (कान्या खेड़ी): 11,000 रुपये

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Next Story