चामुंडा माता मंदिर में भव्य सिंहद्वार का लोकार्पण: सांसद सीपी जोशी व विधायकों की गरिमामयी उपस्थिति

हमीरगढ़ (राजाराम वैष्णव)। नगरपालिका क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी पर विराजित मां चामुंडा माता मंदिर परिसर में रविवार को भक्ति और उत्साह के बीच नवनिर्मित भव्य सिंहद्वार का लोकार्पण समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। यह द्वार स्वर्गीय अंबालाल राव (हमीरगढ़) की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा निर्मित करवाया गया है।
दिग्गज राजनेताओं ने बढ़ाई गरिमा
लोकार्पण कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व विधायक श्रीचंद कृपलानी ने शिरकत की, जबकि सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया एवं कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। समारोह की अध्यक्षता मंदिर समिति के प्रबंधक रावत युग प्रदीप सिंह राणावत ने की।
सेवा और स्मृति का संगम
सिंहद्वार का निर्माण स्वर्गीय अंबालाल डोडा (राव) की पावन स्मृति में उनकी धर्मपत्नी कंचन देवी, सुपुत्र बद्रीलाल राव (पुलिस उप अधीक्षक) व मंजुला कुंवर तथा सुपौत्र हर्षवर्धन राव के आर्थिक सहयोग एवं सेवा भाव से कराया गया है। इस पुनीत कार्य की सभी अतिथियों ने सराहना की।
क्षेत्र के गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
इस अवसर पर कुंवर हर्ष प्रदीप सिंह राणावत (ठी. हमीरगढ़), शिव प्रकाश हरगण (डीएसपी), पूर्व सरपंच आशा मंडोवरा, पूर्व प्रधान देवीलाल जाट, छगनलाल राव, श्याम सुंदर राव, सुंदर लाल बबोडा, भैरूलाल राव, राधेश्याम राव, जगदीश वैष्णव, भीम सिंह राणावत, बालकृष्ण मुंदड़ा, रतनलाल मंडोवरा, कैलाश चंद्र मंडोवरा, नटवरलाल जायसवाल और श्रीनाथ पाराशर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण उपस्थित थे। नवनिर्मित सिंहद्वार के लोकार्पण से मंदिर की भव्यता में चार चांद लग गए हैं, जिसे देख श्रद्धालुओं ने हर्ष व्यक्त किया।
