दिल्ली में मिला इंडिया प्राइड पुरस्कार, श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ को समर्पित

X
By - vijay |26 Nov 2025 5:34 PM IST
भीलवाड़ा |दिल्ली में आयोजित इंडिया प्राइड पुरस्कार समारोह में प्राप्त सम्मान को जोगणिया माता की असीम अनुकम्पा का दिव्य प्रसाद बताते हुए इसे पूरी तरह श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ दरबार के चरणों में समर्पित किया गया है।
शक्तिपीठ संस्थान के सभी सदस्य, मार्गदर्शक और प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले माता जी के भक्तगण इस उपलब्धि के सहभागी बने।
संस्थान ने इसे जोगणिया माता के दरबार की कृपा माना और माता के चरणों में बारम्बार प्रणाम अर्पित किए।
Next Story
