इंदिरा के साहसिक निर्णयों ने भारत को विश्व शक्ति बनाया: त्रिपाठी

भीलवाड़ा ।इन्दिरा ने परमाणु परीक्षण और 71 में बांग्लादेश निर्माण जैसे कार्यों से भारत को विश्व शक्ति बनाया था। ये विचार जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने इन्दिरा की जयन्ती के अवसर पर कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुऐ कहे। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित देश की प्रथम महिला प्रधानमन्त्री , आयरन लेडी एवं भारत रत्न इन्दिरा गाँधी जी की जयन्ती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पुष्पांजली अर्पित कर इन्दिरा के कार्यों को याद करते हुऐ उन्हें नमन किया।
जिला प्रवक्ता चन्द्र प्रकाश अमरवाल ने बताया कि पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व सभापति मधु जाजू , जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस रेखा हिरण , जिलाध्यक्ष सेवादल योगेश सोनी , चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ.फरियाद मो.,अभाव अभियोग प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश पारीक , सेवादल महासचिव शिवराज सुराणा,आदि उपस्थित रहे।
