महिलाओं को दी बाल विवाह की जानकारी

महिलाओं को दी बाल विवाह की जानकारी
X

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महिलाओं को बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूक करते हुए जानकारियां दी । महिला एवं बाल विकास मंत्री, भारत सरकार, अन्नपूर्णा देवी ने 27 नवंबर 2024 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया‌ । सवाईपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर प्रशासक किशनलाल जाट ने महिलाओं को बाल विवाह रोकथाम हेतु जानकारी देते हुए, बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया, वही अपने आस पड़ोस के लोगों को भी बाल विवाह के प्रति जागरूक करने की अपील की । इस दौरान आंगनबाड़ी सहायिका नेहा पुरोहित, गायत्री देवी, सुमन देवी, विमला देवी, गजरी देवी, मधु देवी, बाली देवी, लाली देवी आदि कई महिलाएं मौजूद रही ।।

Tags

Next Story