भीलवाड़ा रोडवेज की पहल:-1 अप्रैल से 4 नए रूट पर रोडवेज बसें शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

भीलवाड़ा रोडवेज की पहल:-1 अप्रैल से 4 नए रूट पर रोडवेज बसें शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत
X


भीलवाड़ा ।भीलवाड़ा। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से भीलवाड़ा आगार ने 1 अप्रैल से चार प्रमुख रूटों पर 3×2 ब्लू लाइन बस सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत भीलवाड़ा-बड़ौदा, भीलवाड़ा-बाड़मेर, भीलवाड़ा-नागौर और भीलवाड़ा-पाली मार्ग पर नियमित बसों का संचालन होगा। भीलवाड़ा से बड़ौदा के लिए बस सुबह 6:15 बजे रवाना होकर प्रतापगढ़, बांसवाड़ा होते हुए शाम 7:30 बजे पहुंचेगी, जबकि वापसी सुबह 8:15 बजे से होकर रात 9:30 बजे भीलवाड़ा आएगी। इसी तरह बाड़मेर के लिए बस सुबह 6:10 बजे आमेट, फलना, जालोर होते हुए शाम 6:45 बजे पहुंचेगी तथा वापसी सुबह 5:40 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी। नागौर के लिए सुबह 7:15 बजे अजमेर मार्ग से बस दोपहर 2:30 बजे पहुंचेगी और वापसी दोपहर 3 बजे से रात 10:45 बजे तक होगी। वहीं पाली के लिए बस सुबह 6:30 बजे करेड़ा, देवगढ़ होते हुए दोपहर 1 बजे पहुंचेगी तथा वापसी दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:30 बजे भीलवाड़ा पहुंचेगी। मुख्य प्रबंधक निरंजन कुमार शर्मा ने बताया कि इन मार्गों पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी होती थी, ऐसे में नई सेवाएं शुरू होने से आवागमन सुगम होगा और निगम की आय में भी बढ़ोतरी की संभावना है।

Next Story