नवाचार संस्थान और पुलिस प्रशासन ने बाल विवाह रुकवाया


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एलायंस के सहयोगी संगठन नवाचार संस्थान भीलवाड़ा द्वारा एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन परियोजना के तहत जिले में बाल विवाह के खिलाफ मजबूती से अभियान चलाते हुए यह सुनिश्चित करने में लगा है कि भीलवाडा जिले को जल्द से जल्द बाल विवाह मुक्त बनाया जाये । नवाचार संस्थान द्वारा भीलवाडा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र के थला गांव से बाल विवाह की जानकारी प्राप्त हुई, जिसकी सूचना नवाचार संस्थान टीम द्वारा संबंधित उपखंड अधिकारी व थानाधिकारी को दी, बडलियास थानाधिकारी मुन्नीराम चोयल के निर्देशन पर ASI मुकेश कुमार, बजरंग लाल सेन, राजेंद्र मीणा व शैतान सिंह नवाचार संस्थान से जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह तोमर, भगवत सिंह चारण व गिरदावल व पटवारी थाना टीम के नेतृत्व में मोके पे जाकर नाबालिग बच्चों के कागजात चैक किए, जिस बच्चो की उम्र नाबालिग पाई, जिस पर बाल विवाह रुकवाया गया और परिजनों को बाल विवाह न करने हेतु पाबंद किया व जब तक बच्चो की उम्र बालिग नही हो जाती है तब तक उनकी शादी नही करेगे यह सपथ पत्र लेकर बाल विवाह न करने की समझाइश की व हिदायत दी कि अगर आप अपने बच्चों की शादी नाबालिग उम्र में करते हैं तो आपके विरुद्ध बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी । नवाचार संस्थान सचिव अरुण कुमावत के मार्गदर्शन में भीलवाडा टीम से जिला समन्वयक जीतेन्द्र सिंह तोमर, रेड एंड रेस्क्यू ऑफिसर भगवत सिंह चारण शामिल रहे ।।

Next Story