झूमपुरा राजकीय विद्यालय का किया निरीक्षण

गंगापुर (रिपोर्टर दिनेश लक्षकार)पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झुमपुरा में जगदीश नारायण मीणा प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाहपुरा द्वारा विद्यालय का अवलोकन किया गया। विद्यालय में समस्त स्टाफ उपस्थित था तथा विद्यालय की व्यवस्थाएं दैनिक समयानुसार सुचारू चल रही थी। पीएम श्री विद्यालय की विभिन्न गतिविधियां एवं कार्य समयानुसार संचालित किया जा रहा है। विद्यालय का वातावरण हरियाली से आच्छादित हैं तथा साफ सफाई अच्छी हैं । मीणा द्वारा विद्यालय में शैक्षिक सुधार एवं गतिविधियों के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए गए। विद्यालय में प्रधानाध्यापक सत्यनारायण सिंह ,शिक्षक लक्ष्मीनारायण लुहार ,नारायण लाल जाट, रमेश चंद रैगर ,ओमप्रकाश गुर्जर ,सुनीता कुमारी ,श्याम लाल बैरवा संतोष कुमार राहड़ शारीरिक शिक्षक विनीत कुमार एन टी टी टीचर लाड शर्मा सहायिका मेमा गुर्जर मौजूद थे।
