होम डिलीवरी नहीं करके भीड़ इकट्ठा कर दे रही है सप्लाई जिससे आम जन में फैल रही है भ्रांति

होम डिलीवरी नहीं करके भीड़ इकट्ठा कर दे रही है सप्लाई जिससे आम जन में फैल रही है भ्रांति
X

पुर उपनगर पुर जहां सरकार बार-बार आम जन में गैस कमी की फैल रही अफवाहो को भ्रांति बताते हुए गैस आवश्यकता अनुरूप होने तथा आमजन में फेल रही अपवाहों पर अंकुश लगाने हेतु गैस एजेंसियों को ओटीपी आधारित होम डिलीवरी के सख्त निर्देश दिए हैं और सप्लाई सिस्टम की रोजाना मॉनिटरिंग की जा रही है लेकिन फिर भी गैस एजेंसियों के कर्मचारियों द्वारा जानबूझकर आम जन में भ्रांति फैलाने हेतु होम डिलीवरी नहीं करके चौराहे पर स्टैंड लगाकर भीड़ इकट्ठी कर सप्लाई दी जा रही है जिससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है जबकि उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी का पैसा वसूला जा रहा है।

पुर में इंडियन गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा सभी बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को एक जगह बुलाकर सप्लाई दी जा रही है जिस वजह से आमजन में भी गैस के लिए लगी भीड़ को देखकर गैस की कमी होने की भ्रांति फैल रही है।

सभी गैस एजेंसी को जिला कलेक्टर के आदेश अनुसार हर उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की जाकर निर्बाध आपूर्ति का भरोसा दिलाया जावे जिससे आम जन में भ्रांति फैलने से रोका जा सके।

तथा जानबूझकर ऐसा करने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जावे।

Next Story