अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा द्वारा पक्षियों के लिए ग्यारह सौ परिन्डो का वितरण प्रारम्भ

भीलवाड़ा |अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा पक्षियों के दाना पानी के लिए 1100 ग्यारह सौ परिन्डों का वितरण क्लब के राष्ट्रीय कार्यालय गीता भवन सभागार से क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता सोडाणी एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डाॅ सुमन सोनी के द्वारा प्रारम्भ किया गया है !
उन्होंने बताया कि तथा इस सेवा कार्य में रुचि रखने वाले व्यक्तियों एवं छोटे छोटे सामाजिक संगठनों को इस अप्रेल माह में 1100 परिन्डो का वितरण किया जाएगा ! इनमें से 500 परिन्डो का वितरण जी 9 बिल्डर्स के अमित पोखरना तथा 600 परिन्डों का वितरण स्वर्गीय रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा के सहयोग से किया जा रहा है !
क्लब के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अशोक सोडाणी ने बताया कि इनके अतिरिक्त मई माह में अगर गर्मी अधिक पड़ती है तो आवश्यकता होने पर इन ग्यारह सौ परिन्डों के अतिरिक्त स्वर्गीय श्री रामजस जी सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा के सौजन्य से 2500 दो हजार पांच सौ परिन्डों का वितरण भी किया जाएगा !
