बैंकॉक और पट्टाया की सेर कराएगा IRCTC 55 हजार में

भारतीय रेलवे की सहयोगी कंपनी IRCTC कम खर्च में थाईलैंड की सैर करवाने जा रही हे । इस टूर में बैंकॉक और पट्टाया जैसे मशहूर शहरों को शामिल किया गया है।यह यात्रा 12 सितंबर को जयपुर से शुरू होगी और कुल 5 रात और 6 दिन की होगी। बता दे कि पिछली बार के थाईलैंड पैकेज में चित्तौड़गढ़ से 4 लोगों ने बुकिंग की थी।
IRCTC के संयुक्त महाप्रबंधक (पर्यटन) ने बताया कि टूर पैकेज की कीमत भी बहुत किफायती रखी गई है। अगर 2 लोग एक कमरे में ठहरते हैं, तो एक व्यक्ति का खर्च 58,335 रुपए पड़ेगा। हालांकि इस राशि में 5 प्रतिशत टीसीएस टैक्स शामिल है, जिसका रिफंड इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने पर वापस मिल जाएगा। ऐसे में असली खर्च 55,557 रुपए ही रह जाएगा।
इस टूर में आपको कई मजेदार और आकर्षक स्थानों की सैर करवाई जाएगी। बैंकॉक में आप सफारी वर्ल्ड, मरीन पार्क, चाओफ्राया नदी की क्रूज़ राइड और सिटी टूर का मजा ले पाएंगे। वहीं, पट्टाया में आपको कोरल आइलैंड की सुंदरता देखने को मिलेगी। इसके अलावा आप अल्काजार शो या टिफनी शो जैसे रंगारंग कार्यक्रम भी देख सकेंगे, जो दुनियाभर में मशहूर हैं।यात्रा को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए IRCTC ने सभी जरूरी व्यवस्थाएं पहले से कर दी हैं। टूर पैकेज में जयपुर से थाईलैंड तक का हवाई किराया, थाईलैंड में 3-स्टार होटलों में ठहरने की सुविधा, रोजाना का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना (इंडियन रेस्टोरेंट में), स्थानीय घूमने के लिए एसी डीलक्स बस, सभी स्थानों के प्रवेश शुल्क, यात्रा बीमा, और एक अनुभवी टूर गाइड भी शामिल हैं।इस टूर में कुल 35 लोगों को शामिल किया जाएगा और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सीटें बुक की जाएंगी। जो भी लोग इस रोमांचक यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
