सीता देवी के समर्थन में जहाजपुर कस्बा रहा बन्द, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

X

मुख्यमंत्रीजहाजपुर (हलचल)। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर की माता और पंचायत समिति प्रधान सीता देवी को राज्य सरकार द्वारा पद से निलम्बित कर देने का मामला अब गहराता जा रहा है। कोटड़ी के बाद आज जहाजपुर कस्बा आधा दिन बन्द रहा जबकि आसीन्द में भी मुख्यमंत्री भजनलाल का पुतला फूंका गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बन्द पूर्णतया रहा। इस दौरान चाय पानी के लिए भी लोग तरस गये।



जहाजपुर पंचायत समिति की प्रधान सीता देवी को गत सप्ताह राज्य सरकार ने पंचायत समिति की नियमित बैठकें आयोजित नहीं करने जैसा आरोप लगाकर निलम्बित कर दिया था। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को द्वेवषतापूर्ण बताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। पहले कोटड़ी कस्बा बन्द रखा गया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जहाजपुर का बाजार आधे दिन के लिए पूर्णतया बन्द रहा। इस दौरान वहां सन्नाटा पसरा रहा और लोग चाय पान की थडिय़ां बन्द होने से चाय के तरसते नजर आये।




दोपहर बाद बारह देवरा से कांग्रेस का जुलूस निकला जो कस्बे के मुख्य बाजारों में नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचा जहां प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री भजनलाल का पुतला फूंका गया। बाद में उपखंड अधिकारी सुरेन्द्र बी पाटीदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीतादेवी की जल्दी बहाली नहीं होने पर प्रदेशभर में आन्दोलन की चेतावनी दी है।



सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता के समर्थन में बारह देवरा पर जमा हुए और बाजाद को बन्द करा दिया। दोपहर बाद सभी ने एकजुटता दिखाई और ज्ञापन देने पहुंचे। इनमें उप प्रधान रामप्रसाद मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, पार्षद अनिल उपाध्याय के साथ ही बाबूलाल खटीक, दिनेश गुर्जर, बाबूलाल मीणा, पृथ्वीराज सिंह सहित सैंकडों लोग शामिल थे।

हाईकोर्ट में अपील दायर

राज्य सरकार द्वारा जहाजपुर पंचायत समिति प्रधान सीता देवी को निलम्बित करने को लेकर हाईकोर्ट से अपील कर स्थगन लेने की कार्रवाई की जा रही है। इस पर जल्द सुनवाई होने की संभावना है।

बनेड़ा में प्रदर्शन

प्रधान गुर्जर को निलंबित करने के विरोध में बनेड़ा में भी प्रदर्शन के बाद तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर व कांग्रेस Žलॉक अध्यक्ष गोपाल लाल बांगड़ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला दहन किया गया। इसके पश्चात उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार चोखाराम जाट को ज्ञापन देकर सीता देवी गुर्जर को बहाल करने की मांग की गई। इस दौरान गोवर्धन लाल बलाई, मेवाराम गुर्जर, सांवत खां कायमखानी, सूर्य प्रकाश शर्मा, संजय जाट, बबलू जाट, मुराद खान, अल्पसंख्यक के Žलॉक अध्यक्ष इकबाल मोह्मद शाह मौजूद थे।

Tags

Next Story