अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाने को लेकर जन चेतना जन अधिकार संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाने को लेकर जन चेतना जन अधिकार संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
X

भीलवाड़ा। जन चेतना जन अधिकार संस्था ने शहर के प्रमुख मार्गों पर बढ़ रहे अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। संस्था के सचिव ईश्वर खोईवाल ने बताया कि ज्ञापन में शहर के उन मार्गों पर यातायात में बाधक अतिक्रमण और अवैध निर्माण को हटाकर यातायात सुगम बनाने की मांग की गई है, जिनमें जिलाधीश कार्यालय से कोर्ट होते हुए गोल प्याऊ, स्टेशन चौराहा तक का मार्ग, कृषि उपज मंडी चौराहा से सांगानेरी गेट और रामसनेही चौराहा का क्षेत्र, अजमेर चौराहा से सुखाडिया सर्कल तक का मार्ग, गांधीनगर चौराहा से बिलिया, रीको तक का मार्ग, गोल प्याऊ से भीमगंज थाने तक का मार्ग, महात्मा गांधी अस्पताल के आस-पास का क्षेत्र, विश्राम गृह (सर्किट हाउस) चौराहा से बीएनएसएल अशोक लिलेन्ड़ चौराहा तक का मार्ग, यातायात थाने से आजादनगर जाने वाला मार्ग और अहिंसा सर्किल तिलक नगर शामिल हैं।

संस्था अध्यक्ष महेश सोनी ने कहा कि इन मार्गों पर आम नागरिकों का आवागमन हमेशा रहता है, लेकिन स्थाई ठेले, कैबिन और अवैध निर्माण यातायात जाम का प्रमुख कारण बन रहे हैं, इसलिए इन्हें सुव्यवस्थित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जिला कलेक्टर से अनुरोध किया कि इस समस्या का समाधान करने के लिए तुरंत उचित दिशा-निर्देश दिए जाएं। ज्ञापन देने के अवसर पर आशीष राजस्थला, मोहसिन अली मंसूरी, रामगोपाल पुरोहित, दुर्गेश शर्मा, फारूक मंसूरी और हरफूल जाट सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags

Next Story