जितेंद्र जिला संयोजक बने, नीरज और नटवर सह संयोजक

भीलवाड़ा |राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद उप प्राचार्य विंग के प्रदेश नेतृत्व ने भीलवाड़ा जिले में संगठन की नई टीम की नियुक्ति कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष विजयपाल धुंवा और महामंत्री मनोज विश्नोई ने जिले के संयोजक पद की जिम्मेदारी जितेंद्र कुमार वैष्णव को सौंपी है। सह संयोजक के रूप में नीरज गंगवाल और नटवर खटीक को मनोनीत किया गया है।
नियुक्ति के बाद प्रदेश पदाधिकारियों ने नई टीम को संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने के लिए जिला कार्यकारिणी के गठन सहित आगे की दिशा तय करने के आवश्यक निर्देश दिए।
वरिष्ठ उप प्राचार्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं
नई कार्यकारिणी के गठन पर वरिष्ठ उप प्राचार्य सतीश कुमार व्यास, रामप्रसाद माणम्या, रामप्रसाद शर्मा, भैरूलाल खटीक, संजय कुमार धींवा और मास्टर ऑफ मास्टर्स कहे जाने वाले उप प्राचार्य योगेश दाधीच सहित अन्य पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन के विस्तार की उम्मीद जताई।
