जॉइंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल ने प्लास्टिक मुक्त जीवन और पौधारोपण का किया आव्हान

जॉइंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल ने प्लास्टिक मुक्त जीवन और पौधारोपण का किया आव्हान
X

भीलवाड़ा - वी क्लब गौरव और जॉइंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल ने आज संयुक्त रूप से एक अभियान चलाकर कपड़े की थैलियों के उपयोग को बढ़ावा देने और प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को कम करने का आग्रह किया।

वी क्लब गौरव की अध्यक्ष अर्चना सोनी ने इस अवसर पर कहा, ’’प्लास्टिक की थैलियों का बढ़ता प्रचलन कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे रहा है। हमें अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना चाहिए।’’

जॉइंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल की अध्यक्ष निशा सोनी ने भी इस बात पर जोर दिया कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग अनजाने में हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा, ’’प्लास्टिक के उपयोग से नदियों का पानी प्रदूषित हो रहा है और जलीय जीवों को भी नुकसान हो रहा है। हमें जितना संभव हो सके, उतना प्लास्टिक का उपयोग कम करना चाहिए।’’

इस पहल के समर्थन में, समाजसेवी और पार्षद मंजू पोखरना ने उपस्थित सभी सदस्यों को एक महत्वपूर्ण शपथ दिलाई। सदस्यों ने प्रतिज्ञा ली कि वे आने वाले समय में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएंगे और प्लास्टिक का उपयोग न्यूनतम करेंगे।

इस अवसर पर दोनों क्लबों की सदस्य लीला राठी, गुणमाला अग्रवाल, मंजू बाफना, अनिता चेचाणी, मनीषा झंवर, अनिता आर्य, नेहा अजमेरा, और वनिता भंडारी उपस्थित थी। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags

Next Story