प्रवीण मैढ़ के रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष बनने पर स्वर्णकार समाज में हर्ष

प्रवीण मैढ़ के रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष बनने पर स्वर्णकार समाज में हर्ष
X

भीलवाड़ा । राजस्थान प्रदेश मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था (रजि.) के प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी प्रवीण मैढ़ के रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर स्वर्णकार समाज में हर्ष है।

राजस्थान प्रदेश मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था के शिक्षा प्रकोष्ठ सदस्य दिलीप सोनी ने कहा कि मैढ़ की यह उपलब्धि स्वर्णकार समाज एवं प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

शिक्षा एवं खेल क्षेत्र में मैढ़ का समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं सतत प्रयास सदैव प्रेरणादायी रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में रोप स्किपिंग खेल को नई दिशा एवं ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी तथा युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिलेंगे।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मैढ़ के प्रयासों से राजस्थान में भी रोप स्किपिंग खेल को व्यापक पहचान मिलेगी और इसे विद्यालयी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

सोनी ने आशा व्यक्त की है की प्रवीण मैढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें और समाज व प्रदेश का नाम रोशन करते रहें।

Next Story