जूनावास महिला मंडल ने हर्षाेल्लास से मनाया दशा माता व शीतला माता उत्सव

जूनावास महिला मंडल ने हर्षाेल्लास से मनाया दशा माता व शीतला माता उत्सव
X



भीलवाड़ा - जूनावास महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दशा माता और शीतला माता का उत्सव बड़े ही धूमधाम और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धर्म का लाभ लिया।

महिला मंडल की अध्यक्षा स्नेहलता पटवारी ने बताया कि पिछले 10 दिनों से दशा माता की कथा का नियमित वाचन किया जा रहा था। महिलाओं ने पूरी तन्मयता और भक्ति भाव से कथा श्रवण किया। समापन के अवसर पर महिलाएं ढोल गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते हुए शीतला माता की पूजा अर्चना करने पहुँचीं।

अध्यक्षा ने आगे जानकारी दी कि यह आयोजन पिछले 15 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। परंपरा के अनुसार, शीतला सप्तमी/अष्टमी पर माता जी की पूजा कर ’ठंडा’ (बासोड़ा) भोग लगाया गया और परिवार व देश की खुशहाली की कामना की गई।

इस धार्मिक उत्सव के दौरान उमा काबरा, मंजुला सरला काबरा, पूजा, संगीता पटवारी, अनिता पटवारी, आशा, निशा काबरा, सुमित्रा, पूजा बहेड़िया, सपना, सुशीला, सुनीता तोतला, किरण बाहेती और कृष्णा तोषनीवाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

Next Story