त्रिवेणी तीर्थ धाम में काल सर्प रुद्राभिषेक पाठ

आकोला ( रमेश चंद्र डाड) त्रिवेणी तीर्थ धाम में काल सर्प रुद्राभिषेक पाठ पंडितो द्वारा किए गए।इस दौरान राजकुमार सोनू आचार्य देवली ओमप्रकाश व्यास दुर्गाशंकर भट्ट पंकज भट्ट शिव प्रकाश भट्ट जयप्रकाश भट्ट आदि द्वारा नाग पंचमी पर त्रिवेणी तीर्थ स्थल पर अभिषेक किया गया। शिव भक्तो की भीड़ अपार भीड़ बनी रही। भक्तों ने जय घोष शिव भोले की जय कारे से त्रिवेणी संगम में शिव भोले मंत्र से महिलाओं ने भी शिवलिंग पर बिली पत्र चढ़ाए विद्वानों ने पूजा पाठ के बाद महाआरती की। तत्पश्चात भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। नाग पंचमी पर जलेश्वर महादेव कुंड का महादेव लोहडा महादेव आदि शिव मंदिरों पर भी आज नाग पंचमी की विशेष पूजा अर्चना हुई।
Next Story