लीलरिया श्याम भेरुनाथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा

लीलरिया श्याम भेरुनाथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा
X

कोशीथल। लीलरिया श्याम भेरुनाथ मंदिर उम्मेदपुरा में प्राण प्रतिष्ठा एवं शिखर कलश स्थापना के उपलक्ष में विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु डीजे और बैंड बाजे के साथ दियास से लीलरिया श्याम भेरुनाथ मंदिर तक नाचते-झूमते हुए पहुंचे। राजस्थानी वेशभूषा में सजी हजारों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।

लीलरिया श्याम भेरुनाथ के दरबार में नौ दिनों तक भक्तों का मेला लगेगा तथा नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मंदिर से हजारों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है और इस आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। धार्मिक आयोजनों के चलते गांव में लगातार श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहेगी।

Next Story