मरणोपरांत भी कलावन्ती हो गयी अमर, नेत्र दान से दो लोगों को मिलेगी नेत्र ज्योति

मरणोपरांत भी कलावन्ती हो गयी अमर, नेत्र दान से दो लोगों को मिलेगी नेत्र ज्योति
X

निम्बाहेड़ा । लाॅयंस क्लब निम्बाहेड़ा के अन्धत्व निवारण कार्यक्रम के अन्तर्गत शनिवार की सुबह क्लब का 456वां नैत्रदान हुआ। नैत्रदान प्रकल्प में सक्रिय व प्रेरक मनोहर लाल वासवानी ने बताया कि वैशाली नगर अजमेर निवासी श्रीमती कलावन्ती परियानी का हृदयाघात से निधन होने पर समाजसेवी पूरण मंघनानी की सहमति से नैत्रदान हुआ।

क्लब के आई डोनेशन कमेटी के चेयरमैन डॉ जे एम जैन ने कम्पाउन्डर आशाराम सेन के सहयोग से नैत्र उत्सर्जित किये तथा दो नैत्रहीन व्यक्तियों को नैत्र ज्योति प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्यारोपण के लिए गोमाबाई नैत्रालय नीमच भिजवाए, जहां क्लब के श्यामलाल भराड़िया व कुंज बिहारी अग्रवाल ने सम्बन्धित चिकित्सक को सुपुर्द किए। उपस्थित क्लब अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा, सचिव सुनील डुंगरवाल, ज़ोन चेयरमैन विजय आगार, अरविन्द मुन्दड़ा, दिलीप पामेचा, अशोक कुमार जैन, डॉ जैन, वासवानी, भराड़िया, अग्रवाल सहित समाजसेवी रवि कृपलानी व पूरण दातवानी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परियानी व मंघनानी परिवार द्वारा इस दुखद घड़ी में मानव सेवा के पुनीत कार्य के लिए साधुवाद प्रकट किया, जिससे दो व्यक्तियों को नैत्र ज्योति का अनुपम उपहार देने का सार्थक प्रयास ही नहीं किया अपितु अपने दिवंगत परिजन के नैत्रों को अमरत्व प्रदान किया।

Tags

Next Story