कमला देवी बनीं अध्यक्ष

कमला देवी बनीं अध्यक्ष
X


भीलवाड़ा अखिल राजस्थान सुवालका संघ ट्रस्ट (भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद) से संबद्ध सुवालका महिला सेवा समिति के अध्यक्ष पद हेतु आज आजादनगर स्थित सुवालका छात्रावास में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

महिला सेवा समिति के अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही आवेदन प्राप्त हुआ। सर्वसम्मति के आधार पर श्रीमती कमला देवी सुवालका (पिथास) को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित समाज की महिलाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नव-निर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती कमला देवी सुवालका ने अपने संबोधन में समिति के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं सेवा कार्यों को और अधिक गति देने एवं समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Next Story