पूनिया के जन्मदिन पर भाजपा ने रक्तदान सहित कई सेवाकार्य कर दिया संदेश

पूनिया के जन्मदिन पर भाजपा ने रक्तदान सहित कई सेवाकार्य कर दिया संदेश
X

भीलवाड़ा जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हरियाणा के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया के जन्मोत्सव पर पार्टी के वर्तमान/पूर्व जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं ने विभिन्न सेवा कार्य किये।

कार्यक्रम संयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट लादूलाल तेली ने बताया कि देवरिया बालाजी गौशाला में गायों को गुड़ व हरा चारा, लव गार्डन के सामने स्वच्छता अभियान, महात्मा गांधी अस्पताल में महिला व बच्चा वार्ड में फल वितरण व एक पेड़ माँ के नाम के साथ पौधारोपण व रक्तदान शिविर ब्लड बैंक महात्मा गांधी चिकित्सालय में तथा सुकन्या समृद्धि योजना के खाते शारदा चौराहा विद्यालय में खुलवाये गये।

इसमें भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भगवान सिंह चौहान, भाजपा नेता कन्हैयालाल स्वर्णकार, तेजमल शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री बाबू लाल टाक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भवानी शंकर दूदानी, भाजपा युवा नेता लोकेश खण्डेलवाल, पार्षद ओम साई राम, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोवर्धन सिंह कटार, किसान मोर्चा के पूर्व महामंत्री सत्यनारायण गूगड़, भाजपा पूर्व जिलामंत्री आशा रामावत, अभिजीत सारड़ा, केदार जागेटिया, छीतरमल गेंगट, मोहन दिया, शंकर तेली, गजेन्द्र सिंह राठौड़, दिनेश सुथार, सुलोचना शर्मा, संदीप सिंघवी, सत्य नारायण तेली, सुखदेव तेली, भागचंद झांझावत, शम्भू सिंह सिसोदिया आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। सुकन्या योजना में हेड पोस्ट ऑफिस के अरुण सिन्हा का भी योगदान रहा।

श्री नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, एक पेड़ माँ के नाम, भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद व 2024 के 24 तारीख की मंगलकामनाओं का संदेश सतीश जी पूनिया को देते हुए वातावरण को गंुजायमान कर दिया।

Next Story