कांशीराम जयंती: 'जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी' के नारे के साथ दी गई भावांजलि

कांशीराम जयंती: जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी के नारे के साथ दी गई भावांजलि
X

भीलवाड़ा |भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) भीलवाड़ा के तत्वाधान में मान्यवर कांशीराम साहब की 92 वीं जयंती और आज़ाद समाज पार्टी का 6 वां स्थापना दिवस बनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि

पंकज डिडवानिया - भीम आर्मी जिला संयोजक, विशिष्ट अतिथि हीरालाल बैरवा - जिलाध्यक्ष, आज़ाद समाज पार्टी ओर मुख्य व्यक्ता मोतीलाल सिंघानिया - जिला संयोजक, संविधान बचाओ संघर्ष समिति थे।

संगोष्ठी कार्यक्रम में सर्व प्रथम भारत के संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और महानायक साहब कांशीराम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि

राजनीति चले या ना चले, सरकार बने या न बने लेकिन किसी भी कीमत पर सामाजिक परिवर्तन की गति नहीं रुकना चाहिए पंकज डीडवानिया ने बताया कि आज साहब कांशीराम जी के विचारों पर अमल करने की जरूरत है आज हम इस देश की व्यवस्था में शामिल हो रहे हैं यह सब कांशीराम जी की बदौलत है समाज में राजनेता पैदा हो इसके लिए राजनीतिक समझ पैदा करने का काम किया इससे आज समाज में बोलने वाले नेता बन रहे हैं।

मोतीलाल सिंघानिया बताया कि बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर जी के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए साहब मान्यवर कांशीराम जी ने DS4, बामसेफ एवं राजनीति पार्टी का गठन करके इस देश में हमें हुक्मरान बनाने का काम किया है इसीलिए हमें साहब कांशीराम जी को पढ़ने की जरूरत है। उन्होंने पूरे देश में साइकिल से पूरे देश में चलते हुए देश में जागृति का काम किया।

हीरालाल बैरवा ने बताया कि साहब कांशीराम जी के आंदोलन की वजह से आज समाज में कर्मचारी- अधिकारी पैदा हुए हैं और देश की व्यवस्था में शामिल हो रहे हैं इसीलिए कर्मचारियों को भी सब कांशीराम जी साहब के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए विचारधारा फैलाने का काम करना चाहिए। समस्त उपस्थित लोगों ने साहब कांशीराम जी के जन्मदिन की एक दूसरे को बधाई दी एवं जिले में कांशीराम जी के विचारों को फैलाने का की शपथ ली। उक्त कार्यक्रम में चिरंजीलाल बारोलिया पूर्व जिलाध्यक्ष, दाताराम वर्मा, शिवलाल जीनगर, ओमप्रकाश

रेगर, जिला उपाध्यक्ष, दिनेश- भीम आर्मी, पंचायत अध्यक्ष, सीताराम, पन्नालाल, मदन लाल, चंद्रप्रकाश लौहार, नंदलाल धोबी, पंकज दशलानियां, गोवर्धन खटीक उपस्थित रहे।

Next Story