रविंद्र सिंह भाटी के समर्थन में उतरी करणी सेना: भाणुजा ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

रविंद्र सिंह भाटी के समर्थन में उतरी करणी सेना: भाणुजा ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
X

भीलवाड़ा (कैलाश चंद्र शर्मा)। करणी सेना के राष्ट्रीय सचिव जगदीश सिंह भाणुजा ने शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के समर्थन में पुरजोर आवाज बुलंद की है। भाणुजा ने छोटू सिंह रावणा द्वारा विधायक भाटी पर लगाए गए धमकाने और जान से मारने की धमकी के आरोपों को पूरी तरह निराधार और 'फर्जी' करार दिया है। उन्होंने कहा कि इन झूठे आरोपों के कारण पूरे समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

भाणुजा ने रविंद्र सिंह भाटी का पक्ष लेते हुए कहा, "भाटी एक युवा और बेहद लोकप्रिय जनसेवक हैं, जिन्होंने हमेशा हर वर्ग और समाज के हितों की रक्षा की है। उनके खिलाफ रची जा रही यह साजिश निंदनीय है। ऐसे समय में उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा होना हमारा नैतिक कर्तव्य है।"

समाज को लड़ाने का प्रयास:

करणी सेना के पदाधिकारियों का आरोप है कि छोटू सिंह रावणा ने अनर्गल आरोप लगाकर दो समाजों के बीच वैमनस्य पैदा करने का प्रयास किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न केवल राजपूत समाज, बल्कि राजस्थान का 'सर्व समाज' भाटी के साथ एकजुट है।

आगामी रणनीति:

इस मामले को लेकर करणी सेना ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। भाणुजा ने घोषणा की है कि जल्द ही एक विशाल प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। यदि आरोप वापस नहीं लिए गए, तो रविंद्र सिंह भाटी के समर्थन में प्रदेश व्यापी बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Tags

Next Story