छबीले हनुमान से न‍िकली कावड़यात्रा, गंगाजल से क‍िया भगवान भोलेनाथ का अभिषेक

छबीले हनुमान से न‍िकली कावड़यात्रा, गंगाजल से क‍िया भगवान भोलेनाथ का अभिषेक
X

भीलवाड़ा। जनसेवक शिवराज गुर्जर एवं मित्र मंडली के द्वारा प्रथम बार 2100 कावड़ यात्रा आजादनगर छबीला हनुमान मंदिरा से हरणी महादेव मंदिर जयकारो से गाजे बाजे के साथ गुंजती हुई रवाना हुई। संयोजक कमलेश आचार्य व आशीष सुवालका ने बताया की शिवराज गुर्जर सदैव वार्ड के अंदर धार्मिक आयोजन करते रहते हैं और इस बार उन्होंने कावड़ यात्रा की पहल की जो हरिद्वार से लाये गए गंगाजल से हरनी महादेव मंदिर में स्थित बाबा भोलेनाथ का जल अभिषेक भी किया व सभी के सहयोग से सफल हुई कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, प्रताप मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, पार्षद नैना व्यास, किशन व्यास, विनोद सुखवाल, कृष्ण गोपाल सुखवाल, श्रवण शर्मा, देवराज सिंह, राकेश शर्मा, पुलकित, दीपक, अमन

निहाल, हरिओम, जीवराज, शक्ति सिंह, सोनू सेन, समस्त वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

Next Story