कीर समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

भीलवाड़ा । हरिवंशीय कीर समाज की ओर से मांडल के राजीव गांधी खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहला सेमीफाइनल मैच भीलवाड़ा ईगल्स और भीलवाड़ा पैंथर्स के बीच खेला गया। इसमें भीलवाड़ा ईगल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 95 रन बनाए। जवाब में भीलवाड़ा पैंथर्स की टीम 78 रन ही बना सकी। इस मैच में राकेश कीर को शानदार प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ द मैच चुना गया।दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भीलवाड़ा टाइगर्स और भीलवाड़ा योद्धा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भीलवाड़ा टाइगर्स ने 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भीलवाड़ा योद्धा की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 6 ओवर में ही मैच जीत लिया। इस मैच में मनोहर कीर को मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया।फाइनल मुकाबला भीलवाड़ा योद्धा और भीलवाड़ा ईगल्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भीलवाड़ा योद्धा ने 10 ओवर में 141 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में भीलवाड़ा ईगल्स की टीम 97 रन ही बना सकी और भीलवाड़ा योद्धा ने 44 रन से फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अमरगढ़ के जगदीश कीर को मेन ऑफ द मैच चुना गया।प्रतियोगिता में जगदीश कीर (चमनपुरा) को मेन ऑफ द सीरीज तथा बेस्ट बॉलर का खिताब दिया गया, जबकि नारायण कीर (समेलिया) को बेस्ट बैट्समैन चुना गया।
इस अवसर पर पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट के सुपुत्र अंकित जाट, भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन लाल कीर, हरिवंश कीर समाज प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल कीर चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष रतनलाल कीर राशमी, जिला अध्यक्ष धर्मराज कीर ताराखेड़ी, भीलवाड़ा पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यनारायण कीर भडानीखेड़ा, भीलवाड़ा पूर्व जिला अध्यक्ष देवीलाल कीर गुरला, बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष किशनलाल कीर, प्रदेश उपाध्यक्ष नानूराम कीर आरजिया, प्रदेश सलाहकार मंत्री नारायणलाल कीर आरजिया, प्रदेश संगठन मंत्री श्यामलाल कीर हमीरगढ़, प्रदेश मीडिया प्रभारी बाबूलाल कीर , मीरा मां दरबार ट्रस्ट सचिव लादूलाल कीर पारोली, लादूलाल कीर मांडल, बाबूलाल कीर कोदूकोटा, शंकरलाल कीर गाडरमाला, धर्मराज कीर, प्रहलाद कीर बावलास, सुरेश कीर चित्तौड़गढ़, नारायण कीर पारोली, गणपत कीर मोही, अनिल कीर राशमी,नारायण कीर गोविंदपुरा, नारायण कीर भीलवाड़ा,ललित कीर भीलवाड़ा, उदय कीर आरजिया, अजय कीर बालाजी खेड़ा, पप्पू कीर मांडल, गोविंद कीर मण्डल, प्रेम कीर मांडल,धनराज कीर बालाजी खेड़ा, योगेश कीर भीलवाड़ा, सुभाष कीर मेजा, धर्मेश कीर आरजिया सहित कई गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता उप विजेता खिलाड़ियों को नगद राशि सहित पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया
