खटीक बास्केटबॉल खेल तकनीक अधिकारी नियुक्त

खटीक बास्केटबॉल खेल तकनीक अधिकारी नियुक्त
X

गंगरार - राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भटवाड़ा कला के शारीरिक शिक्षक एवं अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल रेफरी मुकेश खटीक को माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर द्वारा वर्ष 2025- 26 के सत्र पर्यंत चलने वाले बास्केटबॉल खेल अकादमी के लिए खेल तकनीक अधिकारी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा आजाद खान पठान ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान शिक्षा विभाग माध्यमिक शिक्षा बीकानेर, राजस्थान द्वारा सत्र पर्यंत चलने वाले विभिन्न जगहों पर खेल अकादमी में खिलाड़ी छात्रों के चयन एवं इंटरव्यू हेतु देवगढ़(राजसमन्द) में संचालित अकादमी के लिए गंगरार के शारीरिक शिक्षक खटीक को विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति किया गया है खटीक दिनांक 23 से 25 तक देवगढ़ राजसमंद में अपनी सेवाएं देंगे। विद्यालय के प्राचार्य श्यामलाल शर्मा ने बताया कि खटीक पूर्व में भी कहीं राष्ट्रीय, सिविल सर्विसेज, आर्मी ,एवं कई विभागीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी सेवाएं दे चुके हैं शारीरिक शिक्षा मुकेश खटीक की उपलब्धि से ग्राम वासियों ,खेल प्रेमियों एवं स्टाफ में हर्ष व्याप्त है।

Tags

Next Story