खटीक समाज ने स्वर्गीय तरुण खटीक के लिए केंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि

भीलवाड़ा (शाहपुरा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-दिल्ली में होली के दिन 4 मार्च 2026 को एक बच्ची से होली का रंग पड़ोसी एक मुस्लिम नारी के ऊपर गिर जाने से वह अत्यंत क्रोधित हो गई और अन्य लोगो के साथ पीड़ित परिवार से लड़ने लग गए और रात को जब तरुण खटीक घर आ रहा था।उस परिवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर भयंकर हमला कर दिया और हॉकी,बेल्ट, लात-घुसो व जो भी हथियार मिला उससे हमला कर दिया जिसके कारण युवा तरुण की मृत्यु हो गई।उसकी मृत्यु पर क्षेत्र के लोगो मे रोष भर आया।6 मार्च 2026 को क्षेत्रीय नागरिकों,फेडरेशन व अन्य संगठन समेत हजारों लोगों ने पुलिस थाने में प्रदर्शन किया।अगले दिन तरुण खटीक तिये के अवसर पर पूरे देश के समाज बन्धु आये जिससे पुलिस हरकत में आई।
इस संदर्भ में शाहपुरा में रविवार को साय 8 बजे श्री शिवशक्ति मंडल व समस्त खटीक समाज द्वारा खटीक मोहल्ले के बाहर कुंडगेट से केंडल मार्च निकाला गया जो त्रिमूर्ति चौराया बारहठ स्मारक पर स्वर्गीय तरुण खटीक को मोमबत्तियां जलाकर व पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि अर्पित की गई और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए दो मिनिट का मौन रखा गया।जिसमें खटीक समाज के समाज गण ने पूरी तरह से अपना महत्वपूर्ण समय निकाल पर अपना अहम योगदान दिया और अपनी एकता का परिचय दिया।
