कोली समाज विकास ट्रस्ट ने महापौर पाठक का किया सम्मान

कोली समाज विकास ट्रस्ट ने महापौर  पाठक का किया सम्मान
X

भीलवाड़ा |कोली समाज विकास ट्रस्ट, भीलवाड़ा के पदाधिकारियों ने सचिव मुरलीधर लोरवाडिया के नेतृत्व में नगर निगम महापौर राकेश पाठक का सम्मान किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने नगर निगम बोर्ड के माध्यम से पिछले पाँच वर्षों में शहर में कराए गए विकास कार्यों, निर्विवाद रूप से बोर्ड संचालन एवं शहर के सौंदर्यकरण को लेकर किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की।

ट्रस्ट की ओर से महापौर राकेश पाठक को सिंगोली श्याम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया तथा पारंपरिक रूप से पचरंगी साफा पहनाकर पाँच वर्षों के सफल कार्यकाल के लिए अभिनंदन किया गया।

इस सम्मान समारोह में ट्रस्ट के संरक्षक बालूलाल ब छापरिया, संयुक्त सचिव राकेश कसोडिया, सोहनलाल तलाया, सत्यनारायण सहित समाज के कई पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने महापौर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी शहर के समग्र विकास की कामना की।

Next Story