कोमल का राज्य स्तरीय वीर गाथा इवेंट में चयन, विद्यालय में खुशी का माहौल

X
By - मदन लाल वैष्णव |24 Jan 2026 1:53 PM IST
भीलवाड़ा (कैलाश चंद्र शर्मा)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावलास की कक्षा 12 की छात्रा कोमल शर्मा का राज्य स्तर पर आयोजित वीर गाथा इवेंट में पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। यह उपलब्धि विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
छात्रा को यह पुरस्कार 26 जनवरी को जयपुर स्थित शिक्षा संकुल केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शासन सचिव द्वारा प्रदान किया जाएगा। कोमल शर्मा की इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य मोहनलाल शर्मा सहित शिक्षकों ने कहा कि कोमल की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और विद्यालय का नाम राज्य स्तर पर रोशन करेगी।
Tags
Next Story
