कोटड़ी पुलिस की कार्रवाई: अवैध गार्नेट परिवहन करते टिप्पर जब्त, चालक गिरफ्तार

आकोला (रमेश चंद्र डाड)कोटड़ी थाना क्षेत्र में बिरधोल गांव के पास कोटड़ी पुलिस ने अवैध गार्नेट परिवहन करते हुए एक टिप्पर को जब्त किया है। यह कार्रवाई भीलवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
कोटड़ी थाने के सहायक उप निरीक्षक कैलाश प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि बिरधोल गांव के पास संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक टिप्पर को रोका गया। जांच के दौरान उसमें अवैध रूप से गार्नेट खनिज का परिवहन पाया गया। पुलिस ने टिप्पर को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया।
मामले में आगे की कार्रवाई के लिए माइनिंग विभाग को सूचना दी गई है। साथ ही पुलिस ने टिप्पर चालक नारायण बलाई पुत्र मांगीलाल बलाई, निवासी हिंदू सिंह का खेड़ा, को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार अग्रिम जांच एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
