कृषि विज्ञान केन्द्र से हो रहा किसानों का उत्थान-विश्वबन्धु राठौड़

कृषि विज्ञान केन्द्र से हो रहा किसानों का उत्थान-विश्वबन्धु राठौड़
X

भीलवाड़ा। खुदरा उर्वरक विक्रेताओं हेतु 15 दिवसीय पाठ्यक्रम प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, गाँधीनगर भीलवाड़ा पर किया जा रहा है। प्रशिक्षण में खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को नवीनतम तकनीकीयों एवं केन्द्र गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी. एम. यादव ने बताया कि यह प्रशिक्षण 6 मई को पूर्ण होगा।

प्रशिक्षण में खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को व्यापार में आने वाली समस्याओं के बारे मे जानकारी के साथ ही नवीनतम कृषि तकनीकी के बारे में जानकारी दी। डॉ. यादव ने बताया कि यह केन्द्र पचास वर्षों से लगातार किसानों की सेवा में तत्पर है। ट्रान्सपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष विश्वबन्धु राठौड़ ने कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों की सराहना करते हुए बताया कि केन्द्र के माध्यम से किसानों का उत्थान हो रहा है और किसान भाई कृषि में उन्नत कृषि यन्त्रों एवं नवीनतम तकनीकीयों का समावेश कर अधिक आय अर्जित कर रहे है। राठौड़ ने प्रशिक्षार्थियों को बिजनेस मॉडल की जानकारी दी।

केन्द्र पर थाना खोलने के मामले में राठौड़ ने विरोध जताते हुए बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों का मन्दिर है और यहा किसी भी हालत में थाना नही खोलने दिया जायेगा जिसका सभी किसानों ने पुरजोर समर्थन किया। संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. अरूण कुमार ने कृषक हितार्थ विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्नत पशुपालन द्वारा आय बढ़ाने पर जोर दिया।

बीज प्रमाणीकरण निरीक्षक डॉ. रूपनारायण जाजोरिया ने बीज के प्रकार एवं उन्नत बीजों के बारे में जानकारी के साथ सुरक्षित बीज भण्ड़ारण के बारे में बताया। डीडीएम नाबार्ड मनीष कुमार शर्मा ने नाबार्ड की गतिविधियों एवं योजनाओं के बारे में बताया। वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता संजय बिश्नोई ने प्राकृतिक खेती के प्रमुख घटको की जानकारी एवं बनाने की विधि समझाई।

Tags

Next Story