वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत कराया केवाईसी जागरूकता प्रशिक्षण शिविर

वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत कराया केवाईसी जागरूकता प्रशिक्षण शिविर
X


आकोला (रमेश चंद्र डाड) ग्राम पंचायत मोहनपुरा में भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा चलाए जा रहे मनी वाइज प्रोग्राम वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत आज एक महत्वपूर्ण वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया यह सप्ताह 9 फरवरी से 13 फरवरी तक मनाया जा रहा है, जिसकी थीम केवाईसी सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम निश्चित की गई है, इस शिविर का आयोजन क्रिसिल फाउंडेशन से सेंटर मैनेजर भाग चन्द धाकड़ द्वारा कियागया, उन्होंने ग्रामीणों को केवाईसी के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की केवाईसी अपडेट रहना बैंक खाता की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है और सुरक्षित भी है। केवाईसी से न केवल बैंकिंग सेवाओं में निरंतरता बनी रहती है, बल्कि ऑनलाइन धोखाधड़ी और वित्तीय अपराधों से बचाव भी संभव होता है, प्रशिक्षण के दौरान केवाईसी से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों, खाता अपडेट प्रक्रिया, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन तथा सरकारी योजनाओं का लाभ सुरक्षित तरीके से प्राप्त करने के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीणों को समय-समय पर बैंक जाकर केवाईसी अपडेट करने, बैंकिंग प्रणाली को ओर सुरक्षित और तेज बनाने के लिए ( Ckyc) यह भारत सरकार द्वारा शुरू की गई केंद्रीकृत प्रणाली है, जिसके जरिए बैंक, म्यूचुअल फंड, बीमा और अन्य वित्तीय संस्थानों के लिए बैंक ग्राहक की KYC जानकारी एक ही जगह स्टोर की जाती है, जिससे कि बैंक ग्राहक को बार-बार केवाईसी दस्तावेज नहीं देने पड़ते हैं. और खाता खोलना भी आसान हो जाता है. साथ ही किसी भी नकली पुलिस कर्मी बनकर कॉल करें, तो उन्हें बताएं, मैं. मुर्ख नहीं हूं,अनजान कॉल या लिंक से दूरी बनाए रखने की सलाह दी।

Next Story