तुलसी जी की लिखी लग्न पत्रिका, बागोर से आएगी बारात

तुलसी जी की लिखी लग्न पत्रिका, बागोर से आएगी बारात
X

भीलवाड़ा |पुर के माली समाज विकास सेवा संस्थान पुर के तत्वावधान में चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन पुर स्थित घाटी के हनुमानजी परिसर में 19 फरवरी 2026 को सम्पन्न किया जाएगा ।

माली समाज के चुतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन कि शुरुआत आज बुधवार को तुलसी संग सालगराम जी के लग्न से की गई।

माली समाज विकास सेवा संस्थान पुर के अध्यक्ष भैरूलाल माली ने बताया कि 19 फरवरी 2026 को फुलेरादोज पर आयोजित होने वाले माली समाज के चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन में भगवान सालगराम जी संग तुलसी विवाह भी सम्पन्न किया जाएगा।

इसी कड़ी में आज बुधवार को बागोर माली समाज के पंच पटेलो ने तुलसी विवाह के तहत आज विधि-विधान से चुनरी दस्तुर किया गया, तत्पश्चात् पं. अशोक शर्मा के सानिध्य में लग्न पत्रिका भी लिखी गई।

उपस्थित सभी समाजजनों को सामूहिक विवाह सम्मेलन में आने की निमंत्रण पत्रिका भी वितरित की गई।

अब तक इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में 17 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। विवाह समिति का लक्ष्य 21 जोड़ो का विवाह कराना है। इस ओर समाजजन हर तरह से प्रयासरत है।

संस्था अध्यक्ष ने समाज से अपील की है कि इस सम्मेलन में सभी समाजबंधु एकजुट होकर तन-मन-धन से विवाह समिति को भरपूर सहयोग करें, ताकि इस आयोजन को भव्यता प्रदान की जा सके।

Tags

Next Story