महिला मंडल के द्वारा लहरिया महोत्सव धूमधाम से मनाया

X
By - vijay |6 Aug 2025 12:10 AM IST
भीलवाड़ा | शिवम ग्रीन कॉलोनी महिला मंडल गीता साहू की अध्यक्षता में लहरिया महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने विभिन्न गीतों पर लहरिया नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। खेलों का आनंद विभिन्न समाज की महिलाओं ने लिया। सामूहिक नृत्य किया गया, एक पेड़ `मां के नाम पौधा-रोपण किया गया, साथ ही महिलाओं ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया | कार्यक्रम में पुष्पा प्रजापत, गीता साहू,रोशनी बेले, कल्पना कुंभकार, माया सेन, ललिता प्रजापत, रेखा धोबी, माया यादव, उषा दृिवेदी, सोनम, किरण कुमावत आदि ने भाग लिया।
Tags
Next Story
