31 मार्च तक छात्रवृत्ति आवेदन व पोर्टल अपडेट की अंतिम तिथि निर्धारित

31 मार्च तक छात्रवृत्ति आवेदन व पोर्टल अपडेट की अंतिम तिथि निर्धारित
X



भीलवाड़ा, । अतिरिक्त निदेशक(छात्रवृत्ति), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,जयपुर, द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन, छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीयण/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता एवं पाठयक्रमवार फीस स्ट्रक्चर आदि अद्यतन करने की दिनांक 28 फरवरी की गई थी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक नूतन कुमार शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक (छात्रवृत्ति), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,जयपुर, द्वारा वित्तिय वर्ष 2025-26 के लिए अवधि अब 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है।

Next Story