बापूनगर विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यशाला

बापूनगर विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यशाला
X

भीलवाड़ा:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा द्वारा आज पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक महत्वपूर्ण विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुनीता नानकानी ने बताया इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था।

प्राधिकरण की ओर से न्यायाधीश पूजा मीणा,गिरीशा मीणा और लीगल हेड विकास गायरी तथा फारूक पठान ने छात्राओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों, जैसे बाल विवाह निषेध अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और महिला अधिकारों से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में वे कैसे कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती हैं। समन्वयक महिला एवं बाल विकास गंगा दाधीच ने छात्रों को बाल विवाह रोकने संबंधी शपथ दिलाई

विद्यालय की उप प्रधानाचार्य ने प्राधिकरण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएं छात्राओं के सशक्तिकरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यशाला के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता एम कोडिस ने किया

Tags

Next Story