लियो क्लब भीलवाड़ा की पहल: एमजी हॉस्पिटल में 200 अटेंडेंट्स को भोजन सेवा

लियो क्लब भीलवाड़ा की पहल: एमजी हॉस्पिटल में 200 अटेंडेंट्स को भोजन सेवा
X

भीलवाड़ा (लकी शर्मा) भीलवाड़ा। मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए लियो क्लब भीलवाड़ा ने सर्व मंगल सेवा संस्थान के माध्यम से एमजी हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के करीब 200 अटेंडेंट्स के लिए भोजन (अन्न प्रसादी) का आयोजन किया। क्लब के उत्साही युवा सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर लाभार्थियों को अपने हाथों से भोजन परोसा और श्रमदान कर सेवा भाव का परिचय दिया।

क्लब प्रेसिडेंट प्रियांश सांखला (जैन) ने बताया कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव से किए गए इस आयोजन ने प्रसादी में नई ऊर्जा भर दी। कार्यक्रम में लायंस क्लब गवर्नर MJF रामकिशोर गर्ग, अशोक जैन, राकेश पगारिया, आर.पी. बल्दवा, सुधीर राठी, एडवोकेट ललित सांखला सहित लियो सदस्य कुणाल देरसरिया, अभिषेक मित्तल, राज आर्यन सेठी, निसर्ग जैन आदि मौजूद रहे। युवाओं की यह सेवा भावना समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दे रही है।

Tags

Next Story