खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए का हमला, वन विभाग ने लगाया पिंजरा; ग्रामीणों में भारी दहशत

खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए का हमला, वन विभाग ने लगाया पिंजरा; ग्रामीणों में भारी दहशत
X

गंगापुर (दिनेश लक्षकार) | गंगापुर के निकटवर्ती क्षेत्र बालाजी नगर और आमली का खेड़ा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और वन विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता समता देवी पत्नी किशन जाट सोमवार सुबह लगभग 7 बजे अपने खेत में गेहूं की कटाई करने पहुंची थीं। जैसे ही उन्होंने झुककर काम शुरू किया, झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। हमले के दौरान महिला ने अदम्य साहस और हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया, जिससे घबराकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला।

सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया है और ग्रामीणों से अपील की है कि वे अकेले खेतों में न जाएं और शाम के बाद सतर्क रहें।

Tags

Next Story