एफडीआई और निजीकरण के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों का प्रदर्शन, 12 फरवरी को हड़ताल का ऐलान

एफडीआई और निजीकरण के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों का प्रदर्शन, 12 फरवरी को हड़ताल का ऐलान
X

भीलवाड़ा। AIIEA एवं केंद्रीय श्रम यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर मंगलवार को एलआईसी भीलवाड़ा शाखा प्रथम में कर्मचारियों ने भोजनावकाश के दौरान द्वार-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई, अमानवीय श्रम संहिताओं, पीएसजीआई कंपनियों के निजीकरण के विरोध तथा एलआईसी में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी में तत्काल भर्ती की मांग को लेकर किया गया।

प्रदर्शन 4 फरवरी 2026 को दोपहर 1.30 बजे आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। एनजेडआईईए शाखा सचिव महेश जालीवाल ने बताया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 12 फरवरी को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि बीमा क्षेत्र में एफडीआई बढ़ाने से सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। साथ ही श्रम संहिताओं को कर्मचारी विरोधी बताते हुए इनके खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ साथी धर्मेंद्र खटवानी, उत्कर्ष पार्थ, विजय प्रताप, सलोनी पारीक, रवि लड्डा, रजत गुप्ता, राधेश्याम चंडालिया सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने सरकार से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।

Tags

Next Story