लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का लाडपुरा चौराहे पर किया स्वागत

लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला का लाडपुरा चौराहे पर किया स्वागत
X

लाडपुरा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का लाडपुरा चौराहे पर शुक्रवार रात नो बजे स्वागत किया गया। चित्तौड़गढ़ से कोटा जाते समय लाडपुरा चौराहे पर कुछ समय रुके । जहां पर क्षेत्रीय विधायक गोपाल लाल शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उनका अभिनंदन किया।जोगणिया माता शक्तिपीठ अध्यक्ष सत्य नारायण जोशी ने मां जोगणिया की तस्वीर भेट कर स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संजय डांगी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम लाल अहीर , पार्षद अनीता सुराणा, जी एस एस अध्यक्ष महावीर सुराणा , सत्य नारायण मेवाड़ा , रतन लाल खटीक , भाजपा नगर अध्यक्ष अशोक जीनगर, निर्मल भंडारी मोहन सिंह शक्तावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। बिड़ला का साफा व पुष्पमालाओं से स्वागत किया। कुछ समय रुकने के बाद ओम बिड़ला कोटा के लिए रवाना हुए।

Tags

Next Story